भारत

इंडिगो की फ्लाइट में खराबी, पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 July 2022 8:58 AM IST
इंडिगो की फ्लाइट में खराबी, पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: आज एक और भारतीय फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची स्थित एयरपोर्ट पर लैंड करानी पड़ी है। इंडिगो का यह विमान शारजाह से हैदराबाद आ रहा था। बीच आसमान में पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ। इसके बाद विमान को सुरक्षी कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया।

पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद की उड़ान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डे पर विमान की जांच की जा रही है। एयरलाइन कंपनी एक विमान कराची भेजने की योजना बना रही है।इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा, ''शारजाह-हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची शहर की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है।''
आपको बता दें कि 2 सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है। इससे पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट की लैंडिंग पाकिस्तान के इसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी थी।
पांच जुलाई को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में हुई थी। विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया था। स्पाइसजेट का यह विमान एसजी-11 दिल्ली से दुबई जा रहा था। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story