भारत
केंद्रीय मंत्री को ले जा रहे इंडिगो के विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
jantaserishta.com
4 Jun 2023 3:37 PM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
गुवाहाटी (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को लेकर डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के विमान में कुछ यांत्रिक समस्या आने के कारण रविवार को गुवाहाटी के बोरझार में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रामेश्वर तेली, दुलियाजान के विधायक तेराश गोवाला और डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन फ्लाइट 6ई-2652 में सवार थे। उड़ान भरने के 12 मिनट बाद विमान की एलजीबीआई हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की गई।
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी विभाग की एक टीम समस्या का पता लगाने और उसके समाधान के लिए काम कर रही है।
विधायक गोवाला के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण इंडिगो की उड़ान 6ए2652 को जीएनबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
उन्होंने कहा, यह मोहनबाड़ी (डिब्रूगढ़) हवाईअड्डे की यात्रा पर था। विधायक प्रशांत फुकन और राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के साथ मैंने उड़ान भरी। ईश्वर की कृपा से हम सभी अभी सुरक्षित हैं।
Tagsकेंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेलीरामेश्वर तेलीइंडिगो विमानगुवाहाटी हवाईअड्डाआपात लैंडिंगunion minister rameshwar telirameshwar teliindigo planeguwahati airportemergency landing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





