
x
एयरपोर्ट
Delhi दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को बुधवार को स्टाफ की कमी के कारण कई उड़ानों को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई। सुबह से ही इंडिगो की उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा रहा है। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने की वजह से इंडिगो में क्रू की भारी कमी हो गई है, जिससे देश भर के एयरपोर्ट्स पर विमान फंस गए हैं और यात्रियों के ट्रैवल शेड्यूल बिगड़ गए हैं।
एयरलाइन ने माना है कि उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है। इसकी वजह ऑपरेशनल जरूरतों के अलावा, टेक्निकल परेशानियां और एयरपोर्ट पर भीड़ होना भी है। सूत्रों ने बताया कि करीब 40 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द हुई हैं। इससे एयरलाइन का पूरा फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ गया है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा करीब 30 उड़ानें हैदराबाद एयरपोर्ट पर रद्द हो गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आरजीआईए) प्रबंधन ने कहा कि एयरपोर्ट पर इंडिगो विमानों के रद्द होने की वजह एयरलाइन से जुड़े टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल मुद्दे हैं, जिससे उड़ानें रद्द और देरी से उड़ रही हैं। इंडिगो ने कहा कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उसकी टीमें काम पर लगी हुई हैं। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें दूसरी उड़ान में जगह दी जा रही है या पूरा पैसा वापस किया जा रहा है।
देरी से चल रही फ्लाइट्स के यात्रियों को भी हर संभव मदद दी जा रही है। कंपनी ने साफ कहा कि उसके लिए यात्रियों का भरोसा सबसे कीमती है और हुई परेशानी के लिए उसे गहरा अफसोस है। यात्रियों से इंडिगो ने कहा है कि घर से निकलने से पहले एक बार पर अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर देख लें। इससे परेशानी और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त भीड़ दोनों से बचा जा सकता है।
Tagsइंडिगो उड़ान रद्दस्टाफ कमीएफडीटीएल नियमदिल्ली एयरपोर्टहैदराबाद एयरपोर्टउड़ान देरीऑपरेशनल परेशानीयात्रियों को असुविधाएयरलाइन अपडेटफ्लाइट शेड्यूलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





