भारत
इंडिगो ने मिडिल ईस्ट में फिर से उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान
jantaserishta.com
24 Jun 2025 9:33 AM IST

x
नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट के देश ईरान और इजरायल में तनाव के बीच इंडिगो ने मंगलवार को उड़ान शुरू करने की घोषणा की। सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई।
इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को घोषणा की कि वो मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन फिर से शुरू कर रही है।
इंडिगो एयरलाइन ने 'एक्स' पर मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। 'एक्स' पर एयरलाइन ने लिखा, "मिडिल ईस्ट में एयरपोर्ट्स धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं। हम सावधानीपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से इन मार्गों पर अपनी उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित उड़ान मार्गों पर विचार कर रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपडेट लेते रहें। आपके निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।"
यह घोषणा उस बयान के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें एयरलाइन ने एहतियातन कई प्रमुख मार्गों पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थीं। एयरलाइन की ओर से सक्रिय सुरक्षा उपाय के रूप में कई प्रमुख मार्गों को निलंबित करने के कुछ ही घंटों बाद ये घोषणा की गई। इसके पहले इंडिगो ने एक पोस्ट में लिखा था, "मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रस अल-खैमा और त्बिलिसी के लिए हमारी उड़ानें सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है और इसके लिए हमें खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि ये निर्णय आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





