भारत

फेज 3 ट्रायल में 77.8 फीसदी असरदार पाया गया देसी कोरोना टीका कोवैक्सीन

jantaserishta.com
22 Jun 2021 3:21 PM IST
फेज 3 ट्रायल में 77.8 फीसदी असरदार पाया गया देसी कोरोना टीका कोवैक्सीन
x

भारतीय स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल की समीक्षा बैठक के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ है कि भारत बायोेटक की वैक्सीन कोवाक्सिन 77.8 फीसदी असरदार है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.35 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.14 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही अब धीमी पड़ रही हो लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में मध्यप्रदेश के अलावा अब महाराष्ट्र में भी कोरोना के डेल्टा प्सल वैरिएंट की मौजूदगी पाई गई है। यही नहीं 21 जून के दिन देश में कोरोना वैक्सीनेशन ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ा है। 21 जून को एक दिन में 86 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई हैं। दिल्ली की ओखला मंडी में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 90 दिनों के बाद 50000 से कम आए हैं। बीते 24 घंटे में 1167 मरीजों की मौत हुई है। इधर राहुल गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर श्वेत पत्र जारी किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story