भारत
भारत का अमेरिका के साथ कारोबार 2022-23 में आठ प्रतिशत बढ़ा, चीन को लेकर आई ये खबर
jantaserishta.com
17 April 2023 9:00 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 128.55 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह देखते हुए कि 2020-21 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार केवल 80.51 अरब डॉलर था, यह वृद्धि महत्वपूर्ण है।
भारत से अमेरिका में निर्यात 2022-23 में 2.81 प्रतिशत बढ़कर 78.31 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 76.18 अरब डॉलर था। वहीं आयात लगभग 16 प्रतिशत बढ़कर 50.24 अरब डॉलर हो गया।
अमेरिका के विपरीत चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 1.5 फीसदी गिरकर 114 अरब डॉलर रह गया जबकि 2021-22 में यह 115 अरब डॉलर था।
चीन को निर्यात 2022-23 में 28 प्रतिशत गिरकर 15.32 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में आयात चार प्रतिशत बढ़कर 98.51 अरब डॉलर रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





