भारत

अरब सागर में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना को मिली तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज

jantaserishta.com
15 Feb 2021 11:40 PM IST
अरब सागर में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना को मिली तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली, । भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी मिल गई है। सोमवार को मुंबई में इसे आइएनएस करंज के नाम से नौसेना में शामिल किया गया।

इस मौके पर मझगांव डॉक शिपयार्ड लिमिटेड (एमडीएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वाइस एडमिरल (रि.) नारायण प्रसाद और पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक.) रियर एडमिरल बी. शिवकुमार मौजूद रहे। इन दोनों ने ही आइएनएस करंज को नौसेना में शामिल करने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
आइएनएस करंज की डिलिवरी के साथ ही स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी बनाने वाले देश के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। इससे पहले भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी की दो पनडुब्बियौं खंडेरी और कलवरी मिल चुकी हैं। करंज को पूरी तरह से मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत एमडीएल में तैयार किया गया है। डीजल और इलेक्टि्रक दोनों ही तरह की ताकत से लैस इस पनडुब्बी के आने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ गई है।
भारतीय नौसेना की परियोजना-75 यानी पी-75 के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का निर्माण हो रहा है। नौसेना को इस श्रेणी की छह पनडुब्बी मिलनी है। इस श्रेणी की चौथी पनडुब्बी वेला का छह मई, 2019 को जलावतरण हुआ था। अभी इसका समुद्र में ट्रायल चल रहा है। इस श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी वजीर का जलावतरण पिछले साल 12 नवंबर को हुआ था। इसका भी समुद्री ट्रायल शुरू हो चुका है। इस श्रेणी की छठी पनडुब्बी का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story