भारत

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ रही भारत की प्रतिष्ठा, पर आलोचना विपक्ष का एकमात्र एजेंडा : राजीव चंद्रशेखर

jantaserishta.com
24 May 2023 10:37 PM IST
पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ रही भारत की प्रतिष्ठा, पर आलोचना विपक्ष का एकमात्र एजेंडा : राजीव चंद्रशेखर
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी से आटोग्राफ मांगते हैं। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री पीएम का स्वागत करते हुए एयरपोर्ट पर आदर भाव के साथ पीएम मोदी के पैर छूते हैं। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को बॉस कहते हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए आस्ट्रेलिया आते हैं। दुनिया भर में पीएम मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन विपक्षी दलों का एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना मात्र ही रह गया है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के तीन देशों की विदेश यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इस दौरे के दौरान दुनिया के देशों की तरफ से जो सम्मान मिला है, वह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है, ये इतिहास की सामान्य घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ऐसे क्षण इतिहास में विरले ही देखने को मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के बाद बुधवार रात को स्वदेश लौट रहे हैं। तीन देशों की इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने जापान, पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया का दौरा किया और साथ ही तीन महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलनों में भी हिस्सा लिया।
राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी दलों से देश का अपमान करने की बजाय देश की प्रगति में शामिल होने की चेष्टा करने की अपील भी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story