भारत

BIG BREAKING: दबोचा गया दाऊद इब्राहिम का करीबी भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली

jantaserishta.com
26 April 2026 5:00 PM IST
BIG BREAKING: दबोचा गया दाऊद इब्राहिम का करीबी भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली
x
बड़ा अपडेट.
दिल्ली: तुर्की के इस्तांबुल से भारत के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर सलीम डोला की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. जिसने सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तुर्की की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस ऑर्गनाइजेशन (MIT) और इस्तांबुल पुलिस के नारकोटिक्स डिविजन ने संयुक्त रूप से की. ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हथियारों से लैस कमांडो फ्लैट के अंदर घुसते और आरोपी को गिरफ्तार करते दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक सलीम डोला इस्तांबुल के बेयलिकदुज़ु इलाके में एक फ्लैट में छिपा हुआ था. खुफिया इनपुट मिलने के बाद टीम ने सटीक प्लानिंग के तहत छापा मारा और उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ के लिए ले जाया गया. अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
सलीम डोला भारत में भी कई मामलों में वांछित है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि मुंबई पुलिस भी उसे लंबे समय से तलाश रही थी. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी बताया जाता है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही थी.
गिरफ्तारी के समय सलीम के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पासपोर्ट मिला, जिससे संकेत मिलता है कि वह फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस्तांबुल में रहते हुए भी ड्रग तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था. उसका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से भी जोड़ा जाता रहा है.
फिलहाल MIT और इस्तांबुल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है और कई अन्य अपराधियों के नाम भी सामने आ सकते हैं. वहीं, भारत की एजेंसियां भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार कर रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story