भारत
पांच वर्षों तक भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत होगी: सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च
jantaserishta.com
26 Dec 2022 3:20 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस के अनुसार अगले पांच वर्षों के लिए भारत की वार्षिक वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसके बाद अगले नौ वर्षों के दौरान इसके बढ़कर 6.5 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। यह 2022 में विश्व आर्थिक लीग तालिका में मौजूदा पांचवें स्थान से 2037 तक भारत को वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ले जाने वाला है। संस्थान ने सोमवार को अपने सालाना वल्र्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2023 में यह भविष्यवाणी की।
यूके स्थित कंसल्टेंसी ने सुझाव दिया है कि प्रमुख दरों में वृद्धि और वैश्विक मांग में गिरावट के बावजूद चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
संस्थान ने कहा कि भारत में 2022 में अनुमानित पीपीपी-समायोजित जीडीपी प्रति व्यक्ति 8,293 डॉलर था, जो इसे निम्न मध्यम-आय वाले देश के रूप में वर्गीकृत करता है।
पीपीपी जीडीपी सकल घरेलू उत्पाद है, जिसे क्रय शक्ति समानता दरों का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय डॉलर में परिवर्तित किया जाता है।
संस्थान ने आगे कहा कि यद्यपि कृषि भारत के अधिकांश श्रम बाजार को रोजगार देती है, लेकिन यह सेवा क्षेत्र है, जो देश की आर्थिक गतिविधियों को संचालित करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





