भारत

India's Got Talent: असम की लड़की ने दिखाई करतब, शिल्पा शेट्टी के उड़ गए होश, देखें खतरनाक Video

Kunti Dhruw
23 Jan 2022 4:13 PM GMT
Indias Got Talent: असम की लड़की ने दिखाई करतब, शिल्पा शेट्टी के उड़ गए होश, देखें खतरनाक Video
x
सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) में टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को खूब तारीफें मिल रही हैं।

सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले टैलेंट रियलिटी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) में टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को खूब तारीफें मिल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है यह आइजीटी का यह सीजन पहले पिछले सभी सीजन्स बेहतर है। शो में शानदार और प्रतिभाशाली एक्ट्स प्रस्तुत किए जा रहे हैं। शनिवार को प्रसारित एपिसोड में कई शानदार परफॉर्मेन्स में से असम की गगलीना का परफॉर्मेंस सभी जजों को प्रभावित करने वाला था। असम की गगलीना आश्रायन (Gaglina Ashrayan) ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी जजों को दंग कर दिया। उनका यह परफॉर्मेंस मंच पर नहीं बल्कि हवा में दिया था। जिसको देखकर सभी जज हैरान थे।

अपनी परफॉर्मेंस में असम से आई गगलीना ने खुले मैदान में 50 फीट की ऊंचाई से बड़ी आसानी और आत्मविश्वास के साथ एरियल फ्लिप्स और डांस मूव्स दिखाए। गगलीना का यह एक्ट बहुत कठिन था साथ ही इस एक्ट ने जजों का काफी प्रभावित किया। इस एक्ट ने सभी जजों किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और मनोज मुंतशिर को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो क्या देख रहे हैं। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया और तालियां बजाई।
इस एक्ट के लिए इंडियाज गॉट टैलेंट की टीम की तरफ से मंच पर नहीं बल्कि खुले में इस परफॉर्मेंस के लिए सेटअप तैयार किया गया था। शो में गगलीना अपने माता-पिता के साथ मुंबई आई थीं। उनका मुंबई आना पूरी तरह से सफल हो गया है। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी, किरण खेर, बादशाह और मनोज मुन्तशिर चारों जजों की ओर से उन्हें हां मिली है। इसका मतलब वो शो में आगे जाएंगी।


Next Story