भारत

भारत का सुनहरा भविष्य स्टार्टअप कंपनियां पर होगा: प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मंत्री जितेंद्र सिंह

Admin Delhi 1
2 Jun 2022 1:30 PM GMT
भारत का सुनहरा भविष्य स्टार्टअप कंपनियां पर होगा: प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मंत्री जितेंद्र सिंह
x

नेशनल न्यूज़: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य स्टार्टअप कंपनियां तय करेंगी। सिंह ने कहा कि सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक स्टार्टअप अभियान के लिए प्रदान किया गया प्रोत्साहन भी है। उन्होंने स्टार्टअप को भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य बताते हुए कहा कि ये भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था को तय करने जा रहे हैं जो बाद में विश्व की भविष्य की अर्थव्यवस्था को तय करेंगे।

जितेंद सिंह ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से स्टार्टअप पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने 2016 में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का वित्तपोषण करना शुरू किया और आज हम केवल पांच-छह साल में दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बन गए हैं। यह बहुत बड़ा समय नहीं है।'' इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप वास्तव में इतिहास रच रहे हैं और उन्होंने बहुत ही कम समय में पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

Next Story