भारत

भारत की पांच सबसे डरावनी सड़क, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट

Shiddhant Shriwas
18 Sep 2021 1:06 PM GMT
भारत की पांच सबसे डरावनी सड़क, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट
x
अक्सर आपने किस्से, कहानियों या किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से ऐसे रास्तों के बारे में जरूर सुना होगा, जो अपने डरावनेपन के लिए काफी मशहूर हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर आपने किस्से, कहानियों या किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से ऐसे रास्तों के बारे में जरूर सुना होगा, जो अपने डरावनेपन के लिए काफी मशहूर हैं। इसी सिलसिले में आज हम भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कों के बारे में बात करने वाले हैं। ये सड़कें इतनी डरावनी हैं कि यहां पर भूल कर भी कोई विजिट नहीं करता। अक्सर यहां पर कई रहस्यमय घटनाएं होती हैं, जिनके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कों के बारे में -

कसारा घाट, मुंबई नासिक हाईवे

कसारा घाट, मुंबई नासिक हाईवे पर स्थित है। ये स्थान रहस्यमय घटनाओं के कारण कई मर्तबा चर्चा में रहा है। यहां पर सफर करने वाले कई लोगों ने अपने डरावने अनुभव को लोगों के बीच साझा करते हुए बताया है कि अक्सर यहां पर एक औरत घूमती हुई दिखती है, जिसका सिर कटा हुआ है। इस जगह पर कई दिल दहला देने वाली घटनाएं भी बीते वक्त में हो चुकी हैं।

ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई

चेन्नई में स्थित ये रोड सुसाइड पॉइंट के नाम से मशहूर है। यहां पर अब तक कई सुसाइड हो चुके हैं। इस रोड को चेन्नई की सबसे डरावनी सड़क कहा जाता है। ब्लू क्रॉस रोड पर इतने सारे पेड़ पौधे हैं कि दिन के समय भी यहां पर सूर्य की रोशनी सतह तक नहीं पहुंच पाती है। रात के समय तो माहौल और भी ज्यादा डरावना हो जाता है। इस स्थान पर जो लोग गए हैं उनके मुताबिक यहां पर कई रहस्यमय घटनाएं होती हैं।

कशेदी घाट, मुंबई गोवा हाईवे

मुंबई गोवा हाईवे पर स्थित कशेदी घाट अपनी हॉन्टेड घटनाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। कई लोगों का ये तक कहना है कि कशेदी घाट ही नहीं बल्कि पूरा मुंबई गोवा हाईवे ही हॉन्टेड है। यहां पर सफर करने वाले लोगों के मुताबिक इस जगह पर कई अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। अक्सर गाड़ी के भीतर रखे नॉन वेजिटेरियन खाने अपने आप गायब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस जगह पर सफर कर रहे हैं, तो भूलकर भी नॉन वेजिटेरियन खाने को लेकर ना जाएं।

ईस्टर्न एक्सप्रेस वे, थाने

कई लोगों के मुताबिक इस एक्सप्रेस वे पर एक बेहद ही डरावना भूत घूमता है, जिसकी गर्दन कटी हुई है। अब तक कई लोगों ने वहां पर इस भूत को देखने का दावा किया है। अक्सर कई रहस्यमय घटनाएं भी ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर जन्म लेती रहती हैं।

कैंटोनमेंट रोड, दिल्ली

कहा जाता है कि दिल्ली का ये कैंटोनमेंट रोड काफी हॉन्टेड है। यहां पर अक्सर एक औरत सफेद साड़ी में घूमती है। यही नहीं ये औरत रोड पर सफर करने वाले लोगों से लिफ्ट भी मांगती है। ऐसे में अगर आप इस रोड पर सफर कर रहे हैं, तो भूल कर भी यहां पर कभी भी मत रुकें।

Next Story