भारत

भारत के मशहूर 'ट्रक ड्राइवर व्लॉगर' ने अवैध वसूली का किया विरोध, कौन हैं राजेश रवानी?

jantaserishta.com
10 Nov 2025 5:16 PM IST
भारत के मशहूर ट्रक ड्राइवर व्लॉगर ने अवैध वसूली का किया विरोध, कौन हैं राजेश रवानी?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सड़क पर ट्रक लेकर सामान ढोने वाले ड्राइवरों को तरह-तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ राज्यों में आज भी वसूली गैंग एक्टिव है, जो बेवजह ही ट्रक ड्राइवरों को परेशान करते है औ उनसे पैसे लेते हैं। झारखंड से लौट रहे फेमस ट्रक व्लॉगर ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ अंजान लोग उनकी ट्रक को रोककर उनसे वसूली की फिराक में होते हैं।
मगर वह उनसे डरने के बजाय, उल्टा भिड़ जाते हैं और सवाल-जवाब करने लगते हैं। इस दौरान व्लॉगर राजेश को वीडियो बनाता देख एक बंदा तो उन्हें धमकाता भी नजर आता है। लेकिन फिर भी वह उसके सवालों का डंटकर सामना करता है। कागज पूरे होने के साथ अगर ट्रक के पास All India Permit है और ड्राइवर तय नियमों का पालन करते हुए सही से ड्राइव कर रहा है, तो कोई भी परेशान नहीं कर सकता।
ट्रक रुकवाकर जब लोकल वसूली गैंग, राजेश से ‘जिला’ के नाम पर पैसे मांगने लगते हैं, तो वह कहता है कि ‘हम नहीं देते, कोई जिला पैसा।’ बार-बार फोर्स करने पर भी जब व्लॉगर पैसे नहीं देता तो वह उसे कहते है कि ‘आप गंदा काम कर रहे हैं?’, इस पर वह बोलता है कि ‘गंदा काम आप कर रहे हैं, झारखंड को बदनाम कर रहे हैं।’ हाथ में डंडा लेकर लोकल लोग उसे हड़काने की भी कोशिश करते हैं।
@gharkekalesh ने X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- झारखंड में वसूली पर ट्रक-व्लॉगर राजेश रवानी (आर राजेश व्लॉग्स) के बीच क्लेश। अब तक इस वीडियो को 1 लाख 20 हजार के पार व्यूज और साढ़े 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि लोगों ने इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
लेकिन यही पर इस वीडियो में कट लग जाता है और वीडियो के अगले हिस्से में व्लॉगर बताता है कि ‘दोस्तों, अभी हम लोग कोडरोमा घाट पार कर गए, इस घाट को पार करने के बाद बिहार आ जाता है। लेकिन झारखंड जहां से खत्म होता है, वहां ये लोग झूठमूठ का वसूली करते हैं, अगर वहीं झारखंड का नंबर देखेगा, तो कुछ नहीं बोलेगा, मेरा गाड़ी नंबर CG है तो पहचान लिया वो लोग, लेकिन गलत जहां होता है वहां हम जरूर बोलते है।’ ​​राजेश रवानी के वीडियो का वायरल हिस्सा उनके यूट्यूब चैनल से उठाया गया है। हाल ही में अपलोड किए गए उनके एक व्लॉग में उनका झारखंड में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। बताते चले कि राजेश एक पॉपुलर YouTuber है। यह ट्रक ड्राइव करने के साथ ही 'R Rajesh Vlogs' नाम से एक YouTube चैनल भी चलाते हैं। जहां उनके यूट्यूब पर 2.69 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम हैंडल पर भी 2.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।​
यूट्यूबर की इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ट्रक चलाओ या व्लॉग बनाओ इंडियो में दोनों में रिस्क है। दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे हाईवे पर ये सब नया चलन है, पुलिस भी पर्दे के पीछे से लगी रहती है। वो आदमी अपना धंधा जारी रखेगा। एक अन्य यूजर ने कहा कि ज्याद लोग पैसा सौंप देते हैं और थोड़ी सा सिक्योरिटी अमाउंट लेकर आगे बढ़ जाते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story