यूक्रेन और रूस की जंग के बीच भारत की कूटनीतिक अग्निपरीक्षा, दोस्त रूस ने भारत को लेकर दिया ये बयान

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस के संकट को लेकर भारत की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है. एक तरफ, यूक्रेन, अमेरिका और पश्चिमी देश भारत से यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने का दबाव डाल रहे हैं तो दूसरी तरफ रूस ने भी भारत का साथ मिलने की उम्मीद जाहिर की है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की आलोचना करने वाला एक प्रस्ताव पेश किया जाने वाला है. रूस के शीर्ष राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है कि रूस को उम्मीद है कि भारत इस बैठक में रूस का समर्थन करेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





