भारत की बेटी अंतरिक्ष में भरेगी उड़ान, सिस्टम इंजीनियर के रूप में रॉकेट ट्रिप का हिस्सा होंगी

महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर कल्याण से निकलकर संजल गावंडे ने पहले मर्करी मरीन रेसिंग कार डिजाइन किया. बाद में अमेरिका में अंतरिक्ष रॉकेट बनाने वाली टीम का हिस्सा बनकर उसने अपने सपनों को उड़ान तो दिया ही, कल्याण का नाम भी रोशन किया है. 20 जुलाई 2021 को ब्लू ओरिजिन कंपनी का रॉकेट अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा. जिसमें कल्याण की रहने वाली संजल गावंडे सिस्टम इंजीनियर के रूप में रॉकेट ट्रिप का हिस्सा होंगी. संजल एक युवा महिला है, जो कल्याण के कोलसेवाड़ी से सात समुद्र पार अमेरिका के मिशिगन, शिकागो, कैलिफोर्निया और अब सियाटेल की प्रवास कर चुकी हैं. जिसकी प्रशंसा आज पूरा शहर कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





