भारत

भारत की बेटी का अमेरिका के कॉलेज में 3 करोड़ की स्कॉलरशिप के साथ चयन, बंटी मिठाइयां

jantaserishta.com
22 Aug 2023 10:41 AM IST
भारत की बेटी का अमेरिका के कॉलेज में 3 करोड़ की स्कॉलरशिप के साथ चयन, बंटी मिठाइयां
x
परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र के गांव फिटकरी निवासी छवि सिंह की बेटी राजकुमार का अमेरिका के ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स मे चयन हुआ है। ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स की ओर से छवि सिंह को तीन करोड़ की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
फिटकरी निवासी छवि सिंह ने बताया कि उसका चयन इनवायरमेंट (पर्यावरण), इंटरनेशनल पॉलिटिक्स (अंतरराष्ट्रीय राजनीति) और एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष) कोर्स में हुआ है। इस प्रोग्राम में चार वर्षीय डिग्री के अंतर्गत उनकी कॉलेज फीस, ट्यूशन फीस, आवास, भोजन और हेल्थ इंश्योरेंस स्कालरशिप के माध्यम से ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स द्वारा किया जाएगा।
पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी का अमेरिका की प्रतिष्ठित ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स ओहायो में चयन होने पर उनकी बेटी ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं छवि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। छवि के चयन से फिटकरी मे खुशी का माहौल है। गांववासी मिठाई बांटने के साथ ही परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story