भारत

Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 ने की नई खोज, अब भी खोल रहा राज

jantaserishta.com
23 Sept 2024 12:09 PM IST
Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 ने की नई खोज, अब भी खोल रहा राज
x
जानें खास बात.
नई दिल्ली: भारत में चंद्रयान-4 मिशन पर सरकार की मुहर लग गई है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी बीच चंद्रयान-3 ने भी काम जारी रखने के संकेत दे दिए हैं। सितंबर 2023 में गहरी नींद में गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर एक साल बात भी काम में जुटे हुए हैं और जानकारियां धरती तक पहुंचा रहे हैं। खबर है कि अब प्रज्ञान ने चांद सतह पर एक विशाल क्रेटर की खोज की है।
चांद के दक्षिणी ध्रुव से प्रज्ञान की तरफ से भेजे गए डेटे से नए प्राचीन क्रेटर के बारे में पता चला है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रेटर 160 किमी चौड़ा है। कहा जा रहा है कि यह चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के पास ही है। इससे जुड़ी जानकारियां अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैब के वैज्ञानिकों की तरफ से प्रकाशित साइंस डायरेक्ट में मौजूद हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रह है कि यह क्रेटर साउथ-पोल एटकिन बेसिन के बनने से भी पहले बन गया होगा। खास बात है कि साउथ पोल-एटकिन बेसिन चांद की सतह पर मौजूद सबसे बड़ा और पुराना इम्पैक्ट बेसिन है। प्रज्ञान रोवर की तरफ से ली गई तस्वीरों से इस प्राचीन क्रेटर के ढांचे के बारे में भी जानकारियां मिली हैं, जिससे चांद के बारे में कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
खबर है कि क्रेटर समेत प्रज्ञान रोवर की तरफ से मिली जानकारियों ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ा दिया है। इस क्रेटर की जानकारी चांद के शुरुआती इतिहास और इसकी सतह के बारे में हमारी समझ को नया आकार दे सकती है। चंद्रयान-3 14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ था। इसके बाद 23 अगस्त को इसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की थी।
ऐसा करने वाला भारत दुनिया के एलीट 4 देशों की सूची में शामिल हो गया था। इससे पहले यह कारनामा अमेरिका, रूस और चीन ने किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story