भारत

भारत का बजा डंका: वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ इस आईपीएस अफसर का नाम, ऐसा काम करने वाले बने पहले सरकारी कर्मचारी

jantaserishta.com
20 Jan 2021 4:06 PM IST
भारत का बजा डंका: वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ इस आईपीएस अफसर का नाम, ऐसा काम करने वाले बने पहले सरकारी कर्मचारी
x

नई दिल्‍ली. देश के आईपीएस अफसर कृष्‍ण प्रकाश (Krishna Prakash) ने भारत का परचम विश्‍व में लहराया है. वह वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बतौर 'आयरन मैन' (Iron man) के नाम से दर्ज कराने वाले भारतीय सशस्‍त्र बलों के पहले कर्मी बन गए हैं. इतना ही नहीं वह यह कारनामा करने वाले देश के पहले सरकारी कर्मचारी हैं. आईपीएस कृष्‍ण प्रकाश ने 2017 में दुनिया की सबसे कठिन एक दिनी खेल प्रतियोगिता आयरन मैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था.

आयरन मैन ट्रायथलॉन में एक दिन में प्रतिभागी को 3.8 किमी की स्‍वीमिंग प्रतियोगिता, 180.2 किमी लंबी साइकिल प्रतियोगिता और 42.2 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता पूरी करनी होती है. ये सभी प्रतियोगिताएं प्रतिभागी को 16 से 17 घंटे में पूरी करनी पड़ती है.
बुधवार को सुबह आईपीएस अफसर कृष्‍ण प्रकाश ने ट्विटर पर वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने कीर्तिमान की जानकारी दी है. वह इस समय पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्‍नर हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर तीन फोटो भी शेयर की हैं. इसमें उन्‍हें बतौर फर्स्‍ट इंडियन गवर्नमेंट सर्वेंट, सिविल सर्वेंट एंड यूनिफॉर्म्‍ड सर्विसेज ऑफिसर आयरन मैन ट्रायथलॉन पूरी करने का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है.
उनके ट्वीट पर कई हस्तियों ने शुभकामनाएं भी दी हैं. इनमें बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी भी हैं. उन्‍होंने कहा, 'शुभकामनाएं सर, आपकी सफलता के लिए मैं बेहद खुश हूं. यह आपके चमकने का समय है.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story