भारत

यूक्रेन जंग में फंसी भारत की 17 साल की नेहा नहीं आएगी वापस, कहा- अगर ये लोग युद्ध में मर जाएं...

jantaserishta.com
27 Feb 2022 11:30 AM IST
यूक्रेन जंग में फंसी भारत की 17 साल की नेहा नहीं आएगी वापस, कहा- अगर ये लोग युद्ध में मर जाएं...
x

Russia-Ukraine War Updates: रूसी हमले के बीच यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है. इस बीच 17 साल की एक भारतीय लड़की ने मानवीय मूल्यों और भाईचारे की मिसाल पेश की. दरअसल, उसने यूक्रेन छोड़ने से इनकार कर दिया है. उसका कहना है कि वह जिस घर (PG) में रह रही है, उसके मालिक जंग में शामिल होने गए हैं. ऐसे में वह उनके बच्चों की देखभाल करने के लिए यूक्रेन में ही रुकेगी.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, Ukraine में मेडिकल की पढ़ाई (Medical Student) कर रही हरियाणा की 17 वर्षीय नेहा सांगवान (Neha Sangwan) ने मौका मिलने पर भी युद्धग्रस्त देश छोड़ने से इनकार कर दिया. इसके पीछे की जो वजह बताई गई है, वो बेहद दिलचस्प है.
नेहा ने इसलिए यूक्रेन छोड़ने से किया मना
बताया जा रहा है कि जिस घर में नेहा पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही हैं, उसका मालिक Russia के साथ चल रहे युद्ध में स्वेच्छा से अपने देश की सेवा के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गया है. वो अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और पत्नी को छोड़ गया है. ऐसे में भारत की नेहा ने उसके बच्चों की देखभाल में उसकी पत्नी का साथ देने के लिए यूक्रेन में ही रहने का फैसला किया है. जबकि नेहा के पास देश छोड़ने का पूरा मौका था.
"मैं रहूं या न रहूं..'
नेहा सांगवान हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी मां से कहा- "मैं रहूं या न रहूं, लेकिन मैं इन बच्चों और उनकी मां को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ूंगी." नेहा ने पिछले ही साल यूक्रेन के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था. रिपोर्ट के अनुसार, नेहा अपने पिता को खो चुकी हैं. उनके पिता भारतीय सेना में थे. फिलहाल, यूक्रेन में नेहा अपने मकान मालिक की पत्नी और तीन बच्चों के साथ बंकर में रह रही हैं.
मेडिकल स्टूडेंट नेहा की आंटी सविता जाखर ने बीते दिन एक फेसबुक पोस्ट के जरिए हालातों को बयां किया है. उन्होंने लिखा कि मेडिकल की पढ़ाई करने गई बेहद करीबी दोस्त की बेटी यूक्रेन की Kyiv में फंसी है. हॉस्टल न मिल पाने के कारण तीन बच्चों वाले एक परिवार के घर में किराए पर रहने लगी. लेकिन अब जब युद्ध छिड़ गया, तो वो उन्हें मुश्किल में छोड़कर वापस आने को तैयार नहीं है. मकान मालिक ने यूक्रेन की आर्मी जॉइन कर ली और वो माकन मालिक की पत्नी और तीन बच्चों के साथ बंकर में रह रही है.
सविता जाखर कहती हैं, Indian Embassy ने नेहा से संपर्क भी किया था, लेकिन उसने यूक्रेन छोड़ने से इनकार कर दिया. वो संकट खत्म होने के बाद ही वापस लौटेगी. फोन पर नेहा ने कहा- 'बंकर में बहुत से यूक्रेनी हैं, अगर हमले में वो सब मारे गए तो मुझे भी उनके साथ मरने में कोई गम नहीं. लेकिन मैं उन्हें अकेला छोड़कर नहीं जाऊंगी.'
भारत की इस बेटी ये कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. लोग उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं. साथ ही उसकी सलामती की दुआ भी कर रहे हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story