यूक्रेन में सुरक्षाबलों ने भारतीय छात्रों को पीटा! भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नई दिल्ली: भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने यूक्रेन की मौजूदा हालात पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन में हर रात गोलीबारी हो रही है. हर तरफ से गोलीबारी हो रही है. लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ये बता नहीं सकता कि इस वक्त कैसा महसूस कर रहा हूं. ये दुख का समय है. मेरे लिए अफसोस की बात है कि यूक्रेन के ऐसे हालातों में दिलचस्पी है.' यूक्रेन के राजदूत पोलिखा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं सिर्फ यूक्रेन के राजदूत के तौर पर नहीं बल्कि एक इंसान के नाते भी यहां बात कर रहा हूं, बता रहा हूं कि वहां हर रात गोलीबारी हो रही है.' भारतीय छात्रों की पिटाई की वीडियो पर उन्होंने कहा, 'हम भेदभाव नहीं करते, इस तरह की बात मत फैलाइए. हम लगातार वहां संपर्क में हैं. सभी विदेशी नागरिकों को बॉर्डर पार करवा रहे हैं. हमारे सैनिक वहां लोगों को डिसिप्लिन में रहने के लिए बोल रहें हैं, लोग वहां कई दिनों से खड़े हैं.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





