भारत

युद्ध में भारतीय छात्र की मौत: CM बोले- नवीन की बॉडी लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे, रूस-यूक्रेन के राजदूत तलब

jantaserishta.com
1 March 2022 4:09 PM IST
युद्ध में भारतीय छात्र की मौत: CM बोले- नवीन की बॉडी लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे, रूस-यूक्रेन के राजदूत तलब
x

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यूक्रेन हमले में जान गंवाने वाले छात्र के परिजनों से बात की इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम नवीन की बॉडी लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं बता दें कि नवीन CM बोम्मई के ही होम डिस्ट्रिक्ट हावेरी के रहने वाले थे

छात्र की मौत, भारत ने रूस-यूक्रेन के राजदूत को तलब किया

भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत पर विदेश मंत्रालय का रूस और यूक्रेन के राजदूत को समन। बता दें कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।" मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा, "हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story