भारत

आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, आईटी के शेयरों फिसले

jantaserishta.com
25 March 2022 7:04 PM IST
आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, आईटी के शेयरों फिसले
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आई बिकवाली और निवेशकों के मुनापावसूली के चलते इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक 233 अंकों की गिरावट के साथ 57,362 अंकों पर पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 17,153 अंकों पर बंद हुआ है.

शेयर बाजार में मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा जैसे सेक्टर में खरीदारी देखी गई तो बैंकिंग सेक्टर, फार्मा, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में से 22 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए है. जबकि केवल 8 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं. वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं.
डॉ रेड्डी 1.92 फीसदी,एशियन पेंट्स 0.82 फीसदी, रिलायंस इंड 0.73 फीसदी, एसबीआई 0.69 फीसदी, कोटक महिंद्रा 0.50 फीसदी, भारती एयरटेल 0.42 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.35 फीसदी, और इंडसइंड बैंक 0.04 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है.
टाईटन 3.59 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.35 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.79 फीसदी, विप्रो 1.18 फीसदी, लार्सन 1.14 फीसदी, टीसीएस 1.12 फीसदी, नेस्ले 1.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.38 फीसदी, टाटा स्टील 0.84 फीसदी, एनटीपीसी 0.52 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में 3510 शेयरों में से 1359 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं वहीं 2078 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. 103 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 19 शेयर अपर सर्किट में बंद हुए है तो 1 शेयर लोअर सर्किट में बंद हुए है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story