भारत

भारतीय जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर खेला वॉलीबॉल, अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

jantaserishta.com
19 Jan 2022 1:52 PM IST
भारतीय जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर खेला वॉलीबॉल, अब खूब वायरल हो रहा वीडियो
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडयो में खास बात यह है कि बर्फबारी के बीच घुटने तक गहरी जमी बर्फ में आईटीबीपी के जवान वॉलीबॉल खेल रहे हैं। ओलों के बीच में वॉलीबॉल खेलना आसान नहीं है। जवानों के इस साहस की जमकर सराहना हो रही है।



वीडियो को देखकर लोग सहम-सहम जा रहे हैं और साहसी जवानों की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी ठंड में जवान कितनी मेहनत करते हैं? यूजर्स का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास सबसे फिट और मजबूत जवान हैं, जो मुश्किल से मुश्किल हालात में देश की रक्षा के लिए तत्पर हैं।
ये जवान 14,000 फीट की ऊंचाई पर वॉलीबॉल खेल रहे हैं। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान सिक्किम के बॉर्डर पर बर्फ के बीच वॉलीबॉल का मजा ले रहे हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story