
x
एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Delhi दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज शुक्रवार को स्वदेश लौटे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कई शूटर्स के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोग देने वाली संस्थाओं का आभार जताया। भारतीय शूटर राइजा ढिल्लों ने आईएएनएस से बातचीत में टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूरी शूटिंग टीम ने कड़ी मेहनत की और खिलाड़ियों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अन्य सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया।
Delhi: Indian shooter Raiza Dhillon says, "Our entire shooting contingent has delivered a great performance. Everyone has won a medal, and we have all worked extremely hard to get here, so we are all very proud. Thank you for your support. Thank you to the Sports Authority of… pic.twitter.com/PKhWXHjVjm
— IANS (@ians_india) September 25, 2026
स्कीट स्पर्धा में भारत ने पुरुष और महिला टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए। पुरुष टीम में अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान शामिल थे। तीनों ने कुल 346 का स्कोर बनाया और कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं महिला टीम में राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल ने 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य जीता। यह एशियन गेम्स में भारत का महिला स्कीट टीम स्पर्धा में पहला पदक था। अनंतजीत सिंह नरुका ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि दो पदक जीतने का अनुभव बेहद खास है। वहीं भवतेघ सिंह गिल ने देश के लिए पदक जीतने को गर्व का पल बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान को पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य जीतने पर बधाई दी थी।
एयर राइफल स्पर्धाओं में भी भारतीय निशानेबाजों ने पदक जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने रजत पदक हासिल किया। इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत अपने नाम किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भी भारत को पदक मिले। टीम स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल ने रजत जीता, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ने रजत और रुद्रांक्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। स्वदेश लौटने पर खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। खिलाड़ियों के परिजनों और समर्थकों ने उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया।
Next Story





