भारतीय सुरक्षा एजेंसी का बड़ा अलर्ट, 15 अगस्त से पहले हो सकता है आतंकी हमला

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है.इसके मुताबिक- ड्रोन के जरिए एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. 15 अगस्त से पहले पाकिस्तानी आतंकी और अराजक तत्व दिल्ली को दहला सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धार 370 हटी थी. ऐसे में हमले के लिए ये दिन भी चुना जा सकता है. बता दें कि ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए पहली बार विशेष ट्रेनिंग भी दिल्ली पुलिस और दूसरी फोर्स को दी गई है, जिसमें 'सॉफ्ट किल' और 'हार्ड किल' दोनों ट्रेनिंग शामिल हैं. ड्रोन के खतरे के मद्देनजर एयरफोर्स ने एक विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम भी बनाया है. इस बार चार एन्टी ड्रोन सिस्टम भी लाल किले पर लगाए जा रहे हैं. पिछली बार दो एन्टी ड्रोन सिस्टम लगाए गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





