भारत

OMG! अंतरिक्ष से गिरा भारत का रॉकेट, 104 सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने बनाया था रिकॉर्ड

jantaserishta.com
8 Oct 2024 3:36 PM IST
OMG! अंतरिक्ष से गिरा भारत का रॉकेट, 104 सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने बनाया था रिकॉर्ड
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: 15 फरवरी 2017 की तारीख थी, ISRO ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से पहली बार 104 सैटेलाइट एकसाथ लॉन्च किए थे. लॉन्चिंग PSLV-C37 रॉकेट से की गई थी. तब से इस रॉकेट का ऊपरी हिस्सा यानी PS4 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में तय ऑर्बिट में छोड़ने के बाद चक्कर लगा रहा था.
इस हिस्से को लगातार USSPACECOM लगातार ट्रैक कर रही थी. यह हिस्सा धरती के चारों तरफ 470X494 km आकार वाली लगभग अंडाकार कक्षा में चक्कर लगा रहा था. धरती की ग्रैविटी के चलते धीरे-धीरे नीचे आ रहा था. आप इसके नीचे आने का साल-दर-साल का ग्राफ यहां देख सकते हैं.

6 अक्टूबर 2024 को यह हिस्सा आखिरकार करीब 8 साल बाद धरती पर लौटा. वायुमंडल को पार किया. उसके बाद सीधे उत्तरी अटलांटिक महासागर में गिर गया. इसरो का सेफ एंड सस्टेनेबल स्पेस ऑपरेशंस मैनेजमेंट सितंबर से इसे लगातार ट्रैक कर रहा था, ताकि इसके गिरते समय होने वाले नुकसानों से लोगों और दुनिया को बचाया जा सके. इस रॉकेट ने लॉन्चिंग के आधे घंटे के अंदर सभी सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में तैनात कर दिया था.

PSLV-C37 मिशन में कुल मिलाकर 104 सैटेलाइट्स लॉन्च किए गए थे. पहला था कार्टोसैट-2डी (Cartosat-2D). यह अघोषित रूप से भारतीय मिलिट्री के काम आता है. कहते हैं कि सर्जिकल और एयरस्ट्राइक में इसकी मदद ली गई थी. साथ ही लद्दाख में चीनी घुसपैठ के समय इसे चीन के ऊपर तैनात किया गया था.
कार्टेसैट सीरीज के सैटेलाइट्स आमतौर पर कार्टोग्राफी यानी नक्शा बनाने के काम आते हैं. लेकिन इनसे निगरानी, जासूसी आदि भी की जा सकती है. इसके अलावा 103 और सैटेलाइट्स गए थे. जिनके नाम हैं- INS-1A, INS-1B, AL-Farabi 1, BGUSAT, DIDO-2, Nayif-1, PEASS, 88 Flock-3p Satallies और 9 Lemur-2 सैटेलाइट्स.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story