भारत

भारतीय रेलवे शुरू करेगा डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी, भारतीय डाक के साथ मिलकर करेगा काम

jantaserishta.com
7 April 2022 8:44 PM IST
भारतीय रेलवे शुरू करेगा डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी, भारतीय डाक के साथ मिलकर करेगा काम
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railway) अब देशभर में डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी की सुविधा भी मुहैया कराएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि रेलवे अब पार्सल के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रहा है. इससे पार्सल सेक्टर में भी तेजी आएगी. हालांकि पायलेट प्रोजेक्ट की शुरूआत कर दी गई है.

भारतीय डाक के साथ मिलकर शुरू करेगा सेवा
दरअसल, भारतीय डाक (India Post) और भारतीय रेलवे का एक 'संयुक्त पार्सल उत्पाद' (JPP) विकसित किया जा रहा है, जिसमें डाक विभाग द्वारा फर्स्ट-माइल और लास्ट-मील कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, और स्टेशन से स्टेशन तक इंटरमीडिएट कनेक्टिविटी रेलवे के माध्यम से की जाएगी. जेपीपी का उद्देश्य संपूर्ण पार्सल हैंडलिंग समाधान प्रदान करके व्यवसाय-से-व्यवसाय और व्यवसाय-से-ग्राहक बाजार को लक्षित करना है, मतलब साफ है कि सेंडर के परिसर से उठाकर, प्राप्तकर्ता को बुकिंग और डोर-स्टेप डिलीवरी तक की जिम्मेदारी अब रेलवे की होगी.
पायलट प्रोजेक्ट की सेवा हो चुकी है शुरू
भारतीय रेलवे और भारतीय डाक द्वारा जेपीपी पायलट परियोजना के आधार पर शुरू किया गया है. पायलट प्रोजेक्ट की पहली सेवा 31 मार्च, 2022 को सूरत से वाराणसी तक शुरू हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story