भारत
भारतीय रेलवे कराएगी भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा, जानें पूरी जानकारी
jantaserishta.com
14 Jan 2023 1:09 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय रेलवे भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने जा रही है। 17 फरवरी से इस 7 दिवसीय विशेष यात्रा की शुरुआत होगी। रेलवे के अनुसार भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन भारत और नेपाल के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को कवर करते हुए 7 दिन की विशेष यात्रा शुरू करेगी। श्री राम-जानकी यात्रा रूट के तहत ट्रेन उत्तरप्रदेश के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक चलेगी। इस ट्रेन से नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज की यात्रा भी कराई जाएगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देगी। इस यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में होगा। यहां पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी में रुकेगी। इसके बाद यात्रियों को बस सुविधा दी जायेगी, जो नेपाल के जनकपुर जायेगी, जो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से 70 किमी दूर है। इस सफर में यात्रियों को होटलों में दो रात ठहरने की सुविधा भी शामिल हैं। इसमें से एक रात जनकपुर और एक रात वाराणसी में होगा। इस ट्रेन में चार फस्र्ट एसी कोच, दो सेकंड एसी कोच, एक अच्छी तरह से सुसज्जित पेंट्री कार और दो रेल रेस्तरां हैं। इसमें 156 यात्री सफर कर सकते हैं।
रेलवे के अनुसार भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल 'देखो अपना देश' के अनुरूप है। सात दिवसीय इस ट्रेन यात्रा का पैकेज प्रति व्यक्ति 39,775 रुपये से शुरू होगा। इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में नाइट स्टे और खाना-पीना शामिल है।
खासबात ये है कि इस पर्यटक पैकेज को ज्यादा आकर्षक और किफायती बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने पेटीएम के साथ करार किया है, ताकि इस पैसे को ईएमआई में भी चुकाया जा सके। यात्री 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीने की ईएमआई में भुगतान करने के लिए ईएमआई भुगतान पेमेंट का लाभ उठा सकते हैं। ये ईएमआई पेमेंट ऑप्शन डेबिट या क्रेडिट कार्ड की मदद से भी किया जा सकेगा।
भारतीय रेलवे ने लोगों को अपने धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए कई अन्य खास ट्रेनों की भी शुरुआत की है। रेलवे भारत गौरव के तहत श्री जगन्नाथ यात्रा टूरिस्ट ट्रेन 25 जनवरी को अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के प्रमुख तीर्थस्थलों और विरासत स्थलों को कवर करेगी। ये ट्रेन पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अतिरिक्त प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी, गया और झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम मंदिर की यात्रा भी कराएगी। भारतीय रेलवे इस यात्रा के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत भी दे रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





