भारत

भारतीय रेल ने पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए उठाया ये कदम!

jantaserishta.com
27 Jan 2023 4:57 PM IST
भारतीय रेल ने पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए उठाया ये कदम!
x

फाइल फोटो

जानें पूरा अपडेट.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय रेल ने पहली बार ट्रांसजेंडर के मानदंडों में ढील दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानदंड अब ट्रांसजेंडर के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित पीईटी मानकों के बराबर ही होगा।
रेलवे की ओर से जारी की गई पीईटी स्तर -1 नौकरियों (गैंगमैन या ट्रैक मेंटेनर) के लिए जारी किए गए मानदंडों के इस बार ट्रांसजेंडर के लिए ढील दी गई है। दरअसल हाल ही में भारतीय रेलवे ने 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर - 1 में कर्मचारियों की भर्ती जारी की थी। उसमें ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) मानकों के जिस आधार पर आंका जा रहा है वो महिला उम्मीदवारों के लिए पीईटी मानकों के बराबर होगा। रेलवे के अनुसार आगामी सभी भर्तियां इसी छूट के साथ की जायेंगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार भर्ती परिपत्र यह भी निर्दिष्ट करता है कि ऑनलाइन आवेदन में ट्रांसजेंडर द्वारा दिए गए लिंग का उपयोग पीईटी में छूट देने के लिए किया जा सकता है। उनकी ट्रांसजेंडर स्थिति बाद में चिकित्सा परीक्षण के समय सत्यापित की जाएगी और गलत पाए जाने पर उनकी कुल उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार रेलवे में लेवल-1 की नौकरियों के लिए जारी भर्ती के दौरान 2.68 लाख उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया केवल एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर है, शॉर्टलिस्ट किए गए 90 फीसदी से अधिक पुरुष (2.53 लाख) हैं और केवल 15,000 महिलाएं हैं जो टेस्ट के लिए उपस्थित होंगी।
सूत्रों के अनुसार इस छूट से अधिक ट्रांसजेंडर ऐसी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं। बोर्ड ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं कि कोई भी इस छूट का दुरुपयोग न करे। रेल मंत्रालय के अनुसार यह थर्ड जेंडर को नौकरी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story