भारत

Indian Railways ने कैंसिल की 124 ट्रेनें

jantaserishta.com
18 July 2022 9:07 AM IST
Indian Railways ने कैंसिल की 124 ट्रेनें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली; भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए समय-समय पर विकास कार्य करता है. इसके चलते कई बार रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है या ट्रेनों के रास्ते में बदलाव करना पड़ता है. यात्रियों को ट्रेन रद्द होने या रास्ते में बदलाव करने से कोई परेशानी न हो इसलिए रेलवे रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी पहले ही दे देता है. रेलवे ने आज, 18 जुलाई को 124 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है. इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

भारतीय रेलवे (Indian Railways) की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह करीब 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 124 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल (Full Cancelled Trains) कर दिया गया है, जबकि, 22 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है. कैंसिल ट्रेनों की इस लिस्ट में यूपी, दिल्ली समेत देश के विभिन्न रूट्स की अलग-अलग कारणों से रद्द की गई गाड़ियां शामिल हैं.
आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर 18 जुलाई को सुबह 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 11 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट (Diverted Trains) किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेन में सफर के लिए घर से निकलने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story