भारत
Indian Railway: भारतीय रेल ने 2.4 लाख करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व किया हासिल
jantaserishta.com
15 March 2024 3:49 PM IST

x
भारतीय रेल ने 2023-24 में 2.4 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 1500 मिलियन टन माल ढोने का आंकड़ा पार कर लिया है और 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 2.4 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से ये बात सामने आई है।
इस वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, भारतीय रेल का कुल राजस्व 15 मार्च तक 2.40 लाख करोड़ रुपए है, जो 2022-23 की इसी अवधि के 2.23 लाख करोड़ रुपए से 17,000 करोड़ रुपए अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेल का कुल व्यय 2.26 लाख करोड़ रुपए है।
रेल मंत्रालय ने कहा, “वित्तीय वर्ष 2023-24 में माल ढुलाई व्यवसाय, कुल राजस्व, ट्रैक बिछाने के मामले में भारतीय रेल इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने की राह पर है।”
2023-24 के दौरान भारतीय रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 648 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के आंकड़ों की तुलना में 52 करोड़ अधिक है। पिछले साल यात्रियों की कुल संख्या 596 करोड़ थी। भारतीय रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में 15 मार्च तक 5100 किमी नई पटरियां भी बिछाई हैं, जो प्रतिदिन औसतन 14 किमी से अधिक है।
Tagsभारतीय रेलवेभारतीय रेलवे राजस्वरेलवेरेलवे न्यूज़Indian RailwaysIndian Railway RevenueRailwaysRailway News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





