भारत

Indian Railway: RTI से चौंकाने वाली बात पता चली, रेल यात्री कृपया ध्यान दें!

jantaserishta.com
21 Oct 2024 2:32 PM IST
Indian Railway: RTI से चौंकाने वाली बात पता चली, रेल यात्री कृपया ध्यान दें!
x
रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद अहम है.
नई दिल्ली: ट्रेन के एसी कोच में यात्रा करने के दौरान आपको बेडरोल मिलता है, जिसमें दो चादर, तकिया और कंबल शामिल होता है। इसे लेकर आप आगे की यात्रा आराम से करते हैं। अब क्या कभी सोचा है कि आखिर इन चादरों, कंबस और पिलो कवर को रेलवे कितनी बार धोता है। अगर नहीं पता तो हाल ही में एक RTI यानी सूचना का अधिकार के जरिए इस सवाल का जवाब सामने आ गया है।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की RTI के जवाब के हवाले से बताया है कि यात्रियों को दिया जाने वाला लिनन हर एक इस्तेमाल के बाद धोया जाता है। RTI के जरिए रेलवे ने यह भी बताया है कि ऊन के कंबलों को 'महीने में कम से कम एक बार या दो बार धोया जाता है। यह इनके उपलब्ध होने और लॉजिस्टिक्स पर निर्भर करता है।'
लंबी दूरी की अलग-अलग ट्रेनों में काम करने वाले हाउसिंग स्टाफ के 20 सदस्यों ने अखबार को बताया कि कंबलों को महीने में सिर्फ एक बार धोया जाता है। एक कर्मचारी ने बताया, 'हर ट्रिप के बाद हम बैडशीट्स और पिलो कवर्स को बंडल में लॉन्ड्री के लिए दे देते हैं। कंबल के मामले में हम उन्हें ठीक से फोल्ड कर रख देते हैं। हम उन्हें लॉन्ड्री के लिए तब भेजते हैं, जब कोई बदबू आ रही हो या खाने का कोई दाग लगा हो।'
एक अन्य कर्मचारी ने अखबार को बताया, 'इस बात कोई गारंटी नहीं है कि कंबल महीने में दो बार धोए जाते हैं। अधिकांश मामलों में हम कंबलों को धोने के लिए तभी देते हैं जब उनमें से बदबू, गीलापन आदि जैसी शिकायत होती है। अगर यात्री की तरफ से शिकायत की जाती है तो कुछ मामलों में हम तत्काल यह सुनिश्चित करते हैं कि साफ कंबल मुहैया कराई जाए।'
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे की तरफ से दिए गए RTI के जवाब में बताया गया है, 'यह सब रेल के किराये में शामिल होता है। गरीब रथ और दुरंतो जैसी ट्रेनों में टिकट बुक करने के साथ हर किट के हिसाब से चार्ज देकर बेडरोल हासिल किया जा सकता है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story