भारत
Indian Railway: 1 जुलाई से लागू होंगे IRCTC के नए नियम, तत्काल टिकट बुकिंग पर असर
Tara Tandi
29 Jun 2025 7:02 PM IST

x
Indian Railway: इंडियन रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक जुलाई से टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। इसका असर हजारों मुसाफिरों पर पड़ेगा। बता दें कि रेलवे के जरिए देश में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। बहुत से लोग अपना टिकट पहले से रिजर्व करवाकर अपना सफर करते हैं। लंबे सफर के दौरान रिजर्वेशन को काफी सही माना जाता है।
इससे यात्री को सीट के अलावा दूसरी सुविधाओं के लिए जूझना नहीं पड़ता। अब तक लोग रेलवे के टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन टिकट बुक कर लेते थे। लोगों का जब अचानक सफर का प्लान बनता है तो तत्काल टिकट बुक करनी पड़ती है। अब नए नियमों के तहत एक जुलाई से हर कोई शख्स तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएगा। IRCTC की ओर से यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी कर दी गई है।
1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी अकाउंट से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। नियम के तहत यूजर्स को अपने खाते से आधार ऑथेंटिकेशन करना जरूरी होगा। बिना इसके किसी प्रकार का टिकट बुकिंग की सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे। आईआरसीटीसी की ओर से यूजर्स को इस बारे में मेल भी जारी की गई है।
ईमेल में दी गई है जानकारी
यूजर्स को तत्काल बुकिंग की सुविधा मोबाइल ऐप के जरिए भी दी जा रही है। वहीं, खास बात ये है कि वेबसाइट और ऐप दोनों जगह टिकट बुक करवाने के लिए अकाउंट आधार ऑथेंटिकेटेड किया जाना जरूरी किया गया है। यूजर्स को अपने अकाउंट को आधार ऑथेंटिकेशन कैसे करना है, इसके बारे में भी विस्तार से ईमेल के जरिए जानकारी दी गई है।
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी
ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए IRCTC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in पर लॉग इन करने की सलाह दी है। इसके अलावा IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप के जरिए भी यह प्रोसेस पूरा किया जा सकता है। सबसे पहले माय अकाउंट के सेक्शन में जाकर ऑथेंटिकेट यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद प्रोसेस पूरा होगा। खास बात यह है कि आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
TagsIndian Railway 1 जुलाई लागूIRCTC नियमतत्काल टिकट बुकिंग असरIndian Railway comes into effect from July 1IRCTC rulesTatkal ticket booking affectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





