भारत

भारतीय फार्मा कंपनी मैरियन बायोटेक ने कफ सिरप का निर्माण रोका, जांच जारी

jantaserishta.com
29 Dec 2022 2:11 PM IST
भारतीय फार्मा कंपनी मैरियन बायोटेक ने कफ सिरप का निर्माण रोका, जांच जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय फार्मा कंपनी मेरियन बायोटेक द्वारा निर्मित खांसी की दवाई के सेवन से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत होने के बाद मैरियन बायोटेक कंपनी में ड्रग इंस्पेक्टर और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने खांसी के सिरप का प्रोडक्शन रोक दिया है। आपको बता दें कि उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एक भारतीय फर्म मैरियन बायोटेक द्वारा निर्मित खांसी की दवाई डॉक वन मैक्स की अत्यधिक खुराक लेने से तीव्र श्वसन रोग वाले 18 बच्चों की मौत हो गई है।
जानकार बताते हैं कि कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल का कई बार अस्वीकार्य स्तर होता है। उसी से यह सब होता है। इनकी थोड़ी भी मात्रा ऊपर नीचे होने पर यह सिरप हानिकारक हो जाता है।
मैरियन बायोटेक फार्मा कंपनी के लीगल हेड हसन ने कहा कि मौतों पर हमें खेद है। सरकार जांच करा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हम कार्रवाई करेंगे। नमूने एकत्र किए गए। उस उत्पाद का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है और अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story