भारत
महिला की मौत: बेटी घायल, छोटा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार
jantaserishta.com
7 March 2023 10:20 AM IST

x
आग की लपटों में घिर गया था, जहां से उसने उड़ान भी भरी थी।
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| भारतीय मूल की एक महिला की न्यूयॉर्क क्षेत्र में एक छोटे विमान दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। यह जानकारी मीडिया ने दी। रोमा गुप्ता (63) की रविवार को उस समय मौत हो गई, जब चार सीटों वाला सिंगल-इंजन पाइपर चेरोकी विमान लॉन्ग आइलैंड पर रिपब्लिक एयरपोर्ट पर लौटते समय आग की लपटों में घिर गया था, जहां से उसने उड़ान भी भरी थी।
एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी चैनल के अनुसार, उनकी 33 वर्षीय बेटी रीवा गुप्ता और पायलट गंभीर रूप से झुलस गए।
डैनी वाइजमैन फ्लाइट स्कूल के वकील ओलेह डेकाजलो ने चैनल को बताया, यह एक प्रदर्शन उड़ान था।
लिंडेनहस्र्ट के एक रिहायशी इलाके में हुई दुर्घटना में विमान एक खेत में गिर पड़ा। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीबीएस न्यूयॉर्क टीवी को बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट ने विमान को रिहायसी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने से रोकने के लिए पूरी कोशिश की।
रीवा गुप्ता माउंट सिनाई हॉस्पिटल सिस्टम के साथ एक न्यूरोसर्जरी चिकित्सक की सहायक हैं।
रीवा गुप्ता और उनके परिवार की मदद के लिए मंगलवार शाम तक लगभग 70 हजार डॉलर एकत्रित गया।
डब्ल्यूएबीसी टीवी ने बताया कि 23 वर्षीय पायलट एक प्रमाणित उड़ान प्रशिक्षक है।
Tagsविमान दुर्घटनाभारतीयअमेरिका में विमान दुर्घटनाअमेरिकापाइपर चेरोकी विमानplane crashindianplane crash in americaamericapiper cherokee plane
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





