भारत

न्यूजीलैंड में महिला पर घातक हमले के आरोप में भारतीय मूल के नागरिक को जेल

jantaserishta.com
7 May 2023 12:48 PM IST
न्यूजीलैंड में महिला पर घातक हमले के आरोप में भारतीय मूल के नागरिक को जेल
x
ऑकलैंड (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड में डाउन सिन्ड्रॉम से पीड़ित एक महिला के यौन उत्पीड़न और घातक रूप से उसका गला दबाने के आरोपी भातीय मूल के 33 वर्षीय एक व्यक्ति को 19 साल से ज्यादा की कैद की सजा सुनाई गई है। एनजेड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शामल शर्मा को इस सप्ताह ऑकलैंड में हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति एडविन वाइली ने अनिवार्य आजीवन कारावास की न्यूनतम अवधि की कैद की सजा सुनाई। इस दौरान उसने किसी तरह की भावना नहीं दिखाई।
सितंबर 2021 में उसके माउंट अल्बर्ट घर से लगभग एक किलोमीटर दूर 27 वर्षीय लीना झांग हैरप का शव मिलने के दो दिन बाद शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, हैरप जब सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकलीं तो रास्ते में उन्हें शर्मा मिला। उसने लगभग दो घंटे तक उसे प्रताड़ित किया और उसका गला घोंटने से पहले उसके चेहरे पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित के शरीर को झाड़ियों में छिपाने के बाद शर्मा वहां से भाग गया। दो दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एक पैथोलॉजिस्ट ने बताया कि हैरप को उसके सिर पर 13 चोटें और खरोंचें आईं। साथ ही मस्तिष्क में अंदरूनी आघात भी हुआ, हालांकि यह घातक नहीं था।
सरकारी अभियोजक मैथ्यू नाथन ने अदालत को बताया कि कुछ चोटें इतनी क्रूर थीं कि वे अकेले ही उसकी मृत्यु का कारण बन सकती थीं। उन्होंने शर्मा के सिजोफ्रेनिया से पीड़ित होने की बात स्वीकार की, लेकिन कहा कि हमला यौन इच्छा से प्रेरित था।
उन्होंने न्यायाधीश से कहा, इसमें एक हद तक दूसरों को दर्द देकर खुश होने की प्रवृत्ति है।
अदालत को बताया गया कि घटना के बमुश्किल 24 घंटे पहले शर्मा ने फुटपाथ पर टहल रही एक अजनबी को भी हिंसक तरीके से अपना शिकार बनाया था, जो किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रही और पास के एक घर से पुलिस को बुला लिया।
हैरप की मां ने अदालत के फैसले के बाद कहा, कोई भी सजा काफी लंबी नहीं है, और कोई भी न्याय उस जीवन और प्यार की जगह नहीं ले सकता है जो चला गया है।
स्टफडॉटकोडॉटएनजेड की रिपोर्ट के अनुसार, शर्मा के वकील जोनाथन हडसन ने कहा कि उनका मुवक्किल सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और आपातकालीन आवास से बेदखल किए जाने के बाद से अपनी कार में रह रहा था।
रिपोर्ट में जस्टिस वायली के हवाले से कहा गया है कि शर्मा के अपराध में एक बेहद कमजोर महिला के खिलाफ - जिसे परिवार ने बच्चे जैसा बताया है - भारी क्रूरता शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story