भारत

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी क्षमता

Kajal Dubey
18 Dec 2022 7:40 AM GMT
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी क्षमता
x
Missile डिस्ट्रॉयर : मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोर्मुगाव आज से भारतीय नौसेना के लिए सेवा देने लगा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना में P15B स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक मोरमुगाओ के कमीशनिंग समारोह के लिए मुंबई पहुंचे है। मोरमुगाओ के कमीशनिंग समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि INS मोरमुगाओ भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोत में से एक है। ये भारत की समुद्री क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को INS मोर्मुगाव के कमीशनिंग को लेकर जानकारी देते हुए कार्यकारी अधिकारी कमांडर अंशुल शर्मा ने बताया था कि INS मोर्मुगाव की तैनाती पूरी हो चुकी है और इसमें लगा 70 फीसदी साजो सामान भारत में ही निर्मित है।
INS मोर्मुगाव की तैनाती के साथ भारतीय नौसेना की क्षमता भी विकसित होगी। कमांडर अंशुल शर्मा ने कहा कि INS मोर्मुगाव इस बात का प्रतीक है कि बड़े युद्धपोत बनाने की हमारी क्षमता काफी बढ़ गई है। नौसेना ने 2011 में INS मोर्मुगाव युद्धपोत के निर्माण के लिए समझौता किया था। 2016 में सबसे पहली बार इसका जलावतरण किया गया।
Next Story