भारत

भारतीय नौसेना के जहाज आसियान भारत समुद्री अभ्यास के लिए सिंगापुर पहुंचे

jantaserishta.com
2 May 2023 10:26 AM IST
भारतीय नौसेना के जहाज आसियान भारत समुद्री अभ्यास के लिए सिंगापुर पहुंचे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस दिल्ली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के आरएडीएम गुरचरण सिंह के नेतृत्व में 1 मई को सिंगापुर में पहुंच गए हैं। नौसेना के यह जहाज 2 से 8 मई 2023 के बीच होने वाले पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) में भाग लेंगे। भारतीय नौसेना के यह जहाज स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल से लैस हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस समुद्री अभ्यास का 'हार्बर फेज' 2 से 4 मई 2023 तक चांगी नौसेना बेस में और 'सी फेज' दक्षिण चीन सागर में 7 से 8 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। एआईएमई-2023 भारतीय नौसेना और आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने और समुद्री क्षेत्र में निर्बाध संचालन करने का अवसर प्रदान करेगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आईएनएस दिल्ली, भारत का पहला स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक और आईएनएस सतपुड़ा, एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा हैं और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के संचालन कमान के तहत कार्य करते हैं। ये जहाज अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस हैं। ये सिंगापुर में अपने पोर्ट कॉल के दौरान सिंगापुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story