भारत
पोर्ट में पलटे ट्रेलर की ड्राइवर केबिन बरामद, भारतीय नौसेना ने चलाया विशेष अभियान
jantaserishta.com
8 Feb 2026 10:02 AM IST

x
चेन्नई: चेन्नई पोर्ट के तटीय बर्थ के पास पानी में पलटे एक ट्रेलर की ड्राइवर केबिन को भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इस अभियान में भारतीय नौसेना ने चेन्नई पोर्ट प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत एक विशेष गोताखोर टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया। नौसेना के विभिन्न यूनिट्स से कुल पांच प्रशिक्षित गोताखोरों की विशेषज्ञ टीम को मौके पर तैनात किया गया। यूनिट में आईएनएस अड्यार भी शामिल है।
भारतीय नौसेना की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि गोताखोरों ने पोर्ट अधिकारियों और सतह पर मौजूद रिकवरी टीमों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए पानी के भीतर सर्च और रिकवरी ऑपरेशन चलाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने व्यवस्थित तरीके से अभियान को अंजाम दिया, जिससे पूरी कार्रवाई सुचारू और प्रभावी ढंग से पूरी हो सकी।
पोर्ट अधिकारियों और सतह पर मौजूद टीमों के साथ मिलकर काम करते हुए, गोताखोरों ने मृतक को सम्मानपूर्वक निकालने और पलटे हुए केबिन को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का काम किया, जिससे पोर्ट का सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो सका। भारतीय नौसेना की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के चलते दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को सम्मानजनक तरीके से बाहर निकाला गया। साथ ही, पानी में पलटी ड्राइवर केबिन को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया।
नौसेना की इस कार्रवाई से चेन्नई पोर्ट पर सामान्य परिचालन को शीघ्र बहाल करने में भी मदद मिली। अधिकारियों ने भारतीय नौसेना की तत्परता और समन्वित प्रयासों की सराहना की है।
Tagsचेन्नई पोर्टट्रेलर की ड्राइवर केबिन बरामदड्राइवरभारतीय नौसेनाChennai Portdriver cabin of trailer recovereddriverIndian Navy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





