भारत

भारतीय नेवी ने समुद्र में डाकुओं को दिया मुंहतोड़ जवाब, जहाज को किए थे हाइजैक

Nilmani Pal
30 March 2024 1:31 AM GMT
भारतीय नेवी ने समुद्र में डाकुओं को दिया मुंहतोड़ जवाब, जहाज को किए थे हाइजैक
x

दिल्ली। एक और समुद्री डकैती को फेल करते हुए भारतीय नेवी ने समुद्र में अपला जलवा बरकरार रखा है। भारतीय की नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में हाइजैक किए गए ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबर 786 और उसके 23 सदस्यीय पाकिस्तानी चालक दल को सुरक्षित बचा लिया। 12 घंटे से अधिक लंबे चले ऑपरेशन के बाद समुद्री डाकू आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया।

नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था कि वह अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने के लिए एक अभियान में लगी है जिस पर कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।

नौसेना ने कहा कि जहाज को बृहस्पतिवार को रोक लिया गया। इसमें कहा गया, ‘‘आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया...।’’ घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में था और ‘‘बताया गया है कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पर सवार थे।


Next Story