भारत

भारतीय नौसेना के जहाज तलवार ने कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास में लिया भाग

Kunti Dhruw
10 Aug 2021 1:05 PM GMT
भारतीय नौसेना के जहाज तलवार ने कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास में लिया भाग
x
भारतीय नौसेना के जहाज तलवार ने कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास के खत्म होने के बाद केन्या नेवी शिप शुजा के साथ अभ्यास में भाग लिया।

नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के जहाज तलवार ने कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास के खत्म होने के बाद केन्या नेवी शिप शुजा के साथ अभ्यास में भाग लिया। दक्षिण-पूर्व केन्या के शहर मोम्बासा में भारतीय नौसेना के जहाजों की मेजबानी के लिए केन्या नौसेना को धन्यवाद दिया। जहाज तलवार ने 26 जुलाई से 06 अगस्त तक अफ्रीका की ईस्ट कोस्ट पर हुए कटलास एक्सप्रेस 2021 अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास का एक प्रमुख फोकस समुद्री डोमेन जागरूकता के संबंध में दूसरे देशों के बीच सूचना साझा करना और सूचना प्रवाह करना है।

दोनों देशों के अभ्यास पूरा होने पर, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि केन्या नौसेना को मोम्बासा में उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद। आइएनएस तलवार ने कटलैस एक्सप्रेस 2021 अभ्यास में भाग लिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास अफ्रीका के पूर्वी तट पर किया गया और संयुक्त समुद्री कानून प्रवर्तन क्षमता में सुधार, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और सुधार करने के लिए यह अभ्यास हुआ।
सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अभ्यास पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में आयोजित एक वार्षिक समुद्री अभ्यास है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफ्रीका के पूर्वी तट और पश्चिमी आइओआर के देशों के लिए भारत की प्रतिबद्धता और मजबूत होने जा रही है और यह हिंद महासागर में समुद्री सहयोग की दिशा में भारत की घोषित नीति और सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन) दृष्टिकोण के अनुरूप है।
इस अभयास में 12 पूर्वी अफ्रीकी देश, यूएस, यूके, भारत और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन, युनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम, इंटरपोल, यूरोयूरोपियन यूनियन नेवल फोर्स, क्रिटिकल मैरीटाइम रूट्स इंडियन ओशन ने भाग लिया।
Next Story