भारत
अमेरिका में तीन नकाबपोशों ने भारतीय की गोली मारकर हत्या की, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
25 Jan 2023 12:25 PM IST

x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अमेरिका में तीन नकाबपोश लोगों ने एक 52 वर्षीय भारतीय शख्स पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में उसकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बिब काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि पिनाल पटेल और उनका परिवार काम के बाद घर जा रहे थे, जब तीन नकाबपोश लोगों ने पिछले हफ्ते जॉर्जिया में थोरब्रेड लेन पर बंदूक से हमला कर दिया।
परिवार को एट्रियम हेल्थ ले जाया गया जहां डिप्टी कॉरोनर लुआन स्टोन ने पटेल को मृत घोषित कर दिया।
बिब काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, "पटेल ने तीनों का सामना किया और ऐसा करते समय नकाबपोशों ने परिवार पर गोलियां चलरई।"
"तीनों नकाबपोश व्यक्ति फिर एक काली कलर की गाड़ी में भाग गए, जो सड़क पर चौथे व्यक्ति के पास थी।"
जांचकर्ताओं ने वाहन का पता लगाने और इस मामले में रुचि रखने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में सहायता की मांग की है।
पुलिस ने कहा कि परिवार से कोई सामान नहीं लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





