भारत
कुवैत में नौकरानी की हत्या, आरोपी भारतीय प्रवासी की अस्पताल में मौत
jantaserishta.com
6 Sept 2023 4:57 PM IST

x
दुबई: कुवैत में फिलीपीनी घरेलू नौकरानी की हत्या के आरोपी भारतीय प्रवासी की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने खुद को घायल कर लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
द खलीज टाइम्स की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैती उपनगर ओमरिया में अपने प्रायोजक के आवास पर आरोपी ने नौकरानी पर तब तक चाकू से हमला किया, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। अभियोजन पक्ष ने कहा कि चाकू से हमले की रिपोर्ट मिलने के बाद, अधिकारियों ने अपराध स्थल पर जांच की।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि पीड़िता को चाकू मारने के बाद हमलावर ने खुद पर भी हथियार से कई वार किए। जिसके बाद उसे तुरंत फरवानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने प्रवासी और पीड़िता का नाम गुप्त रखा है। कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में पीड़िता की पहचान प्रवासी की प्रेमिका के रूप में की गई है। पीड़िता का शव फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को सौंप दिया गया है और घटना की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





