भारत

लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

jantaserishta.com
28 April 2026 9:58 AM IST
लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
x
नई दिल्ली: भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला है।
मंत्रालय के अनुसार, यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन में कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस प्रोजेक्ट में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम पार्टनर हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (एसआईपीईएक्स) इस प्रोजेक्ट की ऑपरेटर है।
बताया गया है कि इस कुएं को 8,440 फीट की गहराई तक ड्रिल किया गया। परीक्षण के दौरान यहां से हर दिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट (तेल जैसा तरल) का उत्पादन हासिल हुआ। यह उत्पादन अविनात वानिन और अविन काजा फॉर्मेशन से मिला है।
मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बढ़ते वैश्विक विस्तार का मजबूत उदाहरण बताया है। साथ ही कहा गया कि यह खोज रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व को भी दिखाती है। भारत लगातार विदेशों में ऊर्जा संपत्तियों में निवेश कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है और यह सफलता उसी प्रयास का हिस्सा है।
मंत्रालय ने इस अहम उपलब्धि पर कंसोर्टियम को बधाई देते हुए भविष्य में इन संसाधनों के समुचित दोहन की आशा व्यक्त की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस जानकारी को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिपोस्ट किया है।
लीबिया में मिली यह नई खोज भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story