
x
Kolkata कोलकाता। भारत की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में इंटरनेशनल मैरिटाइम बाउंड्री लाइन (आईएमबीएल) की निगरानी के दौरान आईसीजी के एक जहाज ने भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी फिशिंग बोट को पकड़ा। इस नाव पर 28 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से किसी के पास भी भारतीय जल सीमा में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं थी।
नियमित समुद्री निगरानी के दौरान गुरुवार को आईसीजी जहाज ने भारतीय जलक्षेत्र में एक संदिग्ध मछली पकड़ने वाली नाव को देखा, जो लगातार बच निकलने की कोशिश कर रही थी। कोस्ट गार्ड ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उस नाव को रोका और जांच की। पूछताछ और तलाशी के बाद यह पुष्टि हुई कि यह नाव बांग्लादेश की है तथा भारतीय जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रही थी।
इंडियन कोस्ट गार्ड की बोर्डिंग टीम ने नाव की पूरी तलाशी ली। जांच में पाया गया कि सभी 28 बांग्लादेशी क्रू किसी भी प्रकार की वैध अनुमति या प्राधिकरण पत्र के बिना भारतीय समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उनके पास मौजूद मछली पकड़ने के उपकरण और पकड़ी गई मछलियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे सक्रिय रूप से अवैध मछली पकड़ने में लगे थे। यह कार्रवाई भारतीय समुद्री क्षेत्र (विदेशी जहाजों द्वारा मछली पकड़ने का विनियमन) अधिनियम, 1981 के तहत की गई।
आईसीजी ने फिशिंग बोट को अपनी निगरानी में लेते हुए उसे नामखाना फिशिंग हार्बर तक स्कॉर्ट किया। यहां पहुंचने के बाद नाव और सभी 28 क्रू सदस्यों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मरीन पुलिस, नामखाना के हवाले कर दिया गया। यह इस सप्ताह में पकड़ी गई चौथी बांग्लादेशी फिशिंग बोट है, जो भारत के समुद्री हितों के संरक्षण में कोस्ट गार्ड की सतत तत्परता और मजबूत कार्रवाई को दर्शाती है। यह अभियान भारतीय मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध मछली पकड़ने पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड बंगाल की खाड़ी में सतह और हवाई निगरानी जारी रखे हुए है। आईसीजी का कहना है कि वह समुद्री कानूनों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय समुद्री संपत्तियों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।
Tagsइंडियन कोस्ट गार्डआईसीजीबंगाल की खाड़ीअवैध मछली पकड़नाबांग्लादेशी फिशिंग बोटईईजेडसमुद्री सुरक्षानामखाना फिशिंग हार्बरक्रू गिरफ्तारसमुद्री कानूनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





