भारत
भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़ने की सलाह, इजरायल और ईरान में जंग के बीच भारत ने जारी की नई एडवाइजरी
jantaserishta.com
17 Jun 2025 12:00 PM IST

x
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने तेहरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। पिछले 4 दिन से ईरान और इजरायल जंग के हालात हैं। दोनों ओर से हवाई हमले हो रहे हैं, जिससे तेहरान में खासतौर पर गंभीर स्थिति बन चुकी है। वर्तमान हालात को देखते हुए ही भारत ने अपने सभी नागरिकों को तेहरान से बाहर जाने की सलाह दी है।
ईरान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार सुबह "एक्स" पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में लिखा, "सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ, जो अपने स्वयं के संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है।"
अपने दूसरे पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा, "सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वो तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान-कॉन्टैक्ट नंबर शेयर करें।" इसके लिए भारतीय दूतावास ने अपनी तरफ से कुछ नंबर +989010144557; +989128109115; +989128109109 साझा किए हैं।
इसके पहले ईरान और इजराइल में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर भारत ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस नोट में कहा, "ईरान और इजराइल में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए मंत्रालय में 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 1800118797 (टोल फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +91-9968291988 (व्हाट्सएप) पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं।"
भारत के अलावा अमेरिका ने लोगों से भी तेहरान को खाली करने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।" ईरान को लताड़ते हुए ट्रंप ने कहा, "ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर करना चाहिए था, जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। ये कितनी शर्म की बात है, लोग हताहत हो रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ईरान परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। मैंने इसे बार-बार कहा है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





