भारत
Dharmendra News: भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट और स्नेही सितारा खो दिया, केंद्रीय मंत्रियों ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
24 Nov 2025 3:49 PM IST

x
Dharmendra News: सिनेमा जगत के सितारे धर्मेंद्र के निधन पर सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ही मैन को लेकर कहा कि जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने धर्मेंद्र को लेकर लिखा, "उनका जाना केवल एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस युग का अंत है जिसने पर्दे पर सादगी, भावनाओं और अपनेपन को नई पहचान दी। उनके किरदारों ने हमें हंसाया भी, रुलाया भी और कभी-कभी भीतर तक झकझोर दिया।"
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि धर्मेंद्र देओल के निधन से भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट, स्नेही और दिलों में बसने वाला सितारा खो दिया। उन्होंने एक्स पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति"
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र के निधन पर एक्स पर लिखा कि जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। उन्होंने ही मैन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "आईकॉनिक लीजेंड धर्मेंद्र जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे एक स्टाइलिश, सौम्य और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता थे, जिन्होंने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले अभिनय और करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस से दशकों तक सिनेमाप्रेमियों को गहराई से प्रभावित किया।"
केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे लिखा कि धर्मेंद्र जी हमेशा एक विनम्र, मिलनसार और दयालु इंसान के रूप में याद रखे जाएंगे। उन्होंने एक महापुरुष की तरह हर दिल और स्क्रीन पर राज किया। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के गौरवशाली सपूत और बीकानेर से भाजपा के पूर्व सांसद की कई यादगार फिल्में देखकर बड़े हुए।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने एक्स पर कहा, मैं उनके प्रशंसकों में शामिल होते हुए उनके दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता हूं साथ ही, मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!"
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी एक्स पर धर्मेंद्र देओल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके जाने से बहुत दुख हुआ। यह भारतीय सिनेमा और पब्लिक लाइफ के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने एक्स पर लिखा, "एक्शन से लेकर रोमांस और टाइमलेस क्लासिक्स तक, धर्मेंद्र ने सिल्वर स्क्रीन पर अनगिनत किरदार निभाए, जिनके जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान मिली। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाती रहेगी और उन्हें बेहतर बनाती रहेगी।" उन्होंने धर्मेंद्र के परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





