भारत

LAC में सुरक्षा को लेकर Indian Army का बहुत बड़ा फैसला

Nilmani Pal
27 March 2025 1:28 PM IST
LAC में सुरक्षा को लेकर Indian Army का बहुत बड़ा फैसला
x

लद्दाख। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सटी सीमा पर तैनाती के लिए नई डिवीजन तैयार की है. डिवीजन का नाम 72 Division है, जो एलएसी पर स्थाई तौर पर तैनात रहेगी. सेना की मौजूदा 3 डिवीजन के अतिरिक्त इस नई Division का गठन किया गया है, जिस पर पूरे एलएसी क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी. सेना का यह फैसला ऑर्डर ऑफ बैटल में बड़े बदलाव का हिस्सा है, जिसमें मौजूदा सैनिकों की दोबारा तैनाती भी शामिल है.

सेना की किसी भी डिवीजन में मेजर जरनल की अगुवाई में 10 हजार से 15 हजार सैनिक होते हैं. इनमें तीन से चार ब्रिगेड होती है जिनकी कमान ब्रिगेडियर के हाथ में होती है. पूर्वी लद्दाख में 72 डिवीजन के तहत एक ब्रिगेड हेडक्वार्टर को पहले ही खोल दिया गया है.

यहां से कामकाज भी शुरू हो गया है. लेह की 14 फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के तहत 72 डिवीजन को स्थाई तौर पर तैनात किया जाएगा. फिलहाल इस इलाके में एक Counter-Insurgency यूनिट यूनिफॉर्म फोर्स है, जो जल्द ही 72 डिवीजन को कमान सौंप देगी. बता दें कि 832 किलोमीटर लंबी एलएसी पर मौजूदा तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में स्थाई डिवीजन तैयार की तैनाती का फैसला बहुत बड़ा है.

एलएसी पर पेट्रोलिंग को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले साल अक्टूबर में ही अहम समझौता हुआ था. समझौते के तहत, एलएसी पर फिर सब कुछ वैसा ही हो जाएगा, जैसा जून 2020 से पहले था. जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद से यहां तनाव बना हुआ था. कई जगह ऐसी थीं, जहां पेट्रोलिंग रुक गई थी.

Next Story