भारत

भारतीय सेना की कार्रवाई तारीफ के काबिल, हमारी ताकत अडिग : कृष्ण कुमार बेदी

jantaserishta.com
12 May 2025 5:05 PM IST
भारतीय सेना की कार्रवाई तारीफ के काबिल, हमारी ताकत अडिग : कृष्ण कुमार बेदी
x
करनाल: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व और भारतीय सेना की कार्रवाइयों की जमकर सराहना की। 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने जिस मजबूती के साथ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया और आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। भारतीय सेना और देश के नेतृत्व ने यह साबित कर दिया कि हमारी ताकत अडिग है।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि पाकिस्तान भविष्य में कोई और हमला करता है, तो उसका अंजाम उसे भुगतना होगा। देश में इस वक्त मजबूत नेतृत्व है और हमारी सेना भी अभूतपूर्व रूप से सशक्त है।
सीजफायर के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से संसद सत्र बुलाने की मांग पर बेदी ने कहा, “कांग्रेस का मांग रखना उनका अधिकार है और यह जायज है। देश के प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर जरूर चिंता करेंगे और उचित कदम उठाएंगे।”
बेदी ने भारतीय सेना और केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किए गए प्रयासों का हर नागरिक को सम्मान करना चाहिए। नागरिकों से अपील की कि वे देश की सेना और नेतृत्व पर भरोसा रखें।
उन्होंने कहा कि हमारी सेना और नेतृत्व ने बार-बार साबित किया है कि वे देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीजफायर को लेकर कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई का विश्लेषण करना जरूरी है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। पहलगाम में क्या हुआ और सीजफायर किसके कहने पर हुआ, इसके ऊपर विशेष सत्र में ही सरकार से सीधी बात हो सकती है।
वहीं, हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान की पहचान झूठ, छल और धोखे से है, और ये उसके हथियार हैं। सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया, लेकिन भारत का नेतृत्व और तीनों सशस्त्र बल इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। भारत हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story